नमस्कार दोस्तों, आप सभी लोगों का Absuccessstudy में स्वागत है । आज इस Article  के माध्यम से भारत की प्रमुख झीलों    के विषय में विस्तार से जाणकारी दी जायेगी । पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के जल संसाधन पाये जाते है । जिसमे स्थिर जल का ऐसा भाग जो  थल से चारो घिरा होता है , उसे झील कहते है । भारत में अनेक  प्रकार झीलें पाये जाते है , जिनके  आकार , क्षेत्रफल एवं गहराई  ने भी विविधता  रखती है । इस देश में भी खारे एवं मीठे  जल की झीलें है।  प्राकृतिक झीलों के साथ कृतिम झीलों का निर्माण भी किया जाता है । जहां देश एवं विदेश के  पर्यटक घूमने आते है । झील किसे कहते है ?

 

-:Table  of   contents :-

1-  भारत के प्रमुख झीलों के प्रकार

2-  इंडिया के झीलों का भौगोलिक वितरण

2.1- प्रायद्वीपीय पठारी भाग  की झीलें

2.2- राजस्थान की झीलें 

2.3- कश्मीर की झीलें 

2.4- कुमायूं प्रदेश की झीलें 

3- भारत की सबसे बड़ी  खारे पानी की झील

4-  भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील 

5- निष्कर्ष         

1-भारत के प्रमुख झीलों के प्रकार:-

आज हम भारत की प्रमुख झीलों और  उनके प्रकार के बारे में विस्तार से  बताऊंगा । जो अति महत्वपूर्ण है । झीले दो प्रकार की होती है ।

1- प्राकृतिक झील

2- कृतिम झील

1- प्राकृतिक झील – जिस झील का निर्माण भूगर्भीय हलचलों , हिमनदियों , ज्वालामुखियों एवं लैगून  आदि से होती है उसे प्राकृतिक झील कहते है ।

2- कृतिम झील – कृतिम झीलों का निर्माण मानव द्वारा किसी  नदी के मार्ग पर बड़े -बड़े  बाध   बनाकर किया जाता है , जिसमे  जल  एकत्र होता है ।

भारत की प्रमुख झीलों का विवरण, जो निम्नलिखित  है ।

 (a)भूगर्भीय उत्पत्ति वाली झीले – 

1- भीमताल झील

2- नैनीताल झील

3- नीकुचिया ताल

4- डल झील

5- वुलर झील

(b) हिमनदीय  झीले –

1- चमतोड़ांग  झील

2- यमदाकाचो झील

3- मानसरोवर झील

4- राकसताल झील  

(c) ज्वालामुखी झीले-  

1- लुनार झील

(d) लैगून झीले- 

1- चिल्का  झील

2- पुलिकत  झील

3- कोलेरु झील

2-  इंडिया के झीलों का भौगोलिक वितरण

अभी जस्ट भारत की प्रमुख झीलों का भौगोलिक विवरण के विषय में विस्तार से जानकारी दी जायेगी । जो परीक्षा की दृस्टि से महत्वपूर्ण है । जो निम्नवत है ।

2.1- प्रायद्वीपीय पठारी भाग  की झीलें

2.2- राजस्थान की झीलें 

2.3- कश्मीर की झीलें 

2.4- कुमायूं प्रदेश की झीलें 

2.1- प्रायद्वीपीय पठारी भाग  की झीलें-

1- चिल्का झील –  यह उड़ीसा के पूरी एवं गंजाम जिले में स्थित है । जो  समुन्द्र के समीप लैगून के  रूप में पायी  जाती है । जिसकी गहराई 2 मीटर , लम्बाई 70.5 किमी तथा चौड़ाई 32 किमी है । यह एक संकीर्ण  जल पट्टी द्वारा  बंगाल की खाड़ी से मिली है । जिस  कारण खारे पानी  की  झील है ।

2- कोलेरु झील –  जो आंध्र प्रदेश के कृष्णा – गोदावरी जिले में है । जिसका निर्माण कृष्णा – गोदावरी के डेल्टाई भाग में पाई जाती  है। जिसकी कुल लम्बाई 175 किमी है  । यह मीठे पानी की झील है। 

3- पुलिकत  झील – इस झील का निर्माण   बालुका भित्ति द्वारा  समुन्द्र से अलग भाग होने से हुआ है ।जो आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में तमिलनाडु के समीप है । जिसकी  लम्बाई 60 किमी तथा चौड़ाई  5-15 किमी है। यह खारे  पानी की झील है।

4- लोनार झील-  महारास्ट( औरंगाबाद )के बुलडाना जिले में लावा पठार झील है । जिसकी गहराई 100 मीटर है । वह ज्वालामुखी विवर से विकसित हुई है  । 

5- नल झील – यह गुजरात में है । 

6- टांसा झील – महारास्ट राज्य में स्थित है । 

7- बेम्बानद झील –    यह   केरल की सबसे लम्बी झील  है । यह भारत की सबसे लम्बी झील है जिसकी लम्बाई 96.5 किमी है । जो आलप्पुड़ा , कोट्ट्यम  और अर्नाकुलम में है ।   

2.2- राजस्थान की झीलें :-

अब राजस्थान में भारत की प्रमुख झीलों  के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी । जो निम्नलिखित है । 

1-सांभर झील-  यह समुन्द्र से 366 मीटर की  ऊचाई पर राजस्थान के जयपुर में है । जिसका क्षेत्रफल 234 वर्ग किमी है । इस  झील से  प्रतिवर्ष लगभग 130000 टन नमक  अरब सागर से लाया जाता है । यह खारे पानी  की झील है । 

2उदय सागर-  राजस्थान के अजमेर जिला में स्थित है , जो खारे पानी  की झील है । 

3- पुष्कर झील –  अजमेर जिला में स्थित है  यह खारे पानी  की झील है । 

4- पिछौला झील –  राजस्थान के उदयपुर जिला में स्थित है , जो खारे पानी  की झील है ।

5- जय समुन्द्र –उदयपुर जिला में स्थित है।   

2.3- कश्मीर की झीलें :-

कश्मीर में भारत की प्रमुख झीलों  के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी । जो निम्नलिखित है । 

1-बुलर झील- यह कश्मीर में है , जिसका  क्षेत्रफल 14 वर्ग किमी है  । इसका आकर अर्ध चंद्राकर है ।  झेलम नदी , बुलर झील से होकर बहती है । यह भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है ।

2- डल झील –   डल झील का क्षेत्रफल 20 वर्ग  किमी है जो कश्मीर राज्य में है । निशांत बाग तथा शालीमार बाग ऐसी झील के  समीप है ।  इसकी उत्पत्ति हिमनद से हुई है  । जो मीठे जल की झील है ।

3-कश्मीर की  अन्य झीले  

1- मानसबल झील

2- नागिन झील

3- पीर पंजाल  झील

4- विष्णु सर झील

5- कृष्ण सर झील

6- गंधरवल  झील

2.4- कुमायूं प्रदेश की झीलें –

1-नैनातल झील (नैनीताल जिले में )- यह मीठे जल की झील है

2- भीमताल  झील ( काठगोदाम नगर )

3-नीकुचिया झील

4- पुना ताल झील

5- सतताल झील

6- डिब्रिताल झील

7- खुर्पाताल झील

8-दरतल    झील  –    इसकी   उत्पत्ति हिमनद से है । यह भारत की सबसे ऊंची झील  है। जो  गढ़वाल  जिले में है ।

  निष्कर्ष:- 
दोस्तों  आज आप लोगो ने इस Article  में जाना है, कि भारत की प्रमुख झीलों तथाऔर उनके भौगोलिक वितरण   के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है । जो विभिन्न परीक्षाओ के लिये बहुत उपयोगी है । यदि  इस टॉपिक  सम्बन्धित कोई तथ्य शेष हो तो comment  box   अवश्य लिखे । और इस लेख को social  media  और अपने दोस्तों को share  करे तथा like अवश्य करे ।

धन्यवाद 

Permalink: https://absuccessstudy.com/भारत-की-प्रमुख-झीलें/ ‎

भारत  की प्रमुख  झीलों

 भारत की प्रमुख झीलों

India lakes


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *