स्वागत है absuccessstudy   में आप का आइये जाने कि ,जलवायु क्या है ?, विश्व की जलवायु का वर्गीकरण के बारे में आप जानना चाहते है , यदि हां तो आप इस Article  को अवश्य पढ़े। क्योकि इस  Article  में जलवायु के विषय में  महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया ।

भूमण्डल के सभी स्थानों पर भौगोलिक दशाए भिन्न -भिन्न  प्रकार की पायी जाती है । सभी स्थानों पर धरातल  की बनावट ,  तापमान ,पवन , आर्द्रता तथा  वर्षा  में विभिन्नताएं पायी जाती है । जिसके कारण विश्व के अलग- अलग भागो में विभिन्न प्रकार की जलवायु मिलती है । जलवायु की भिन्नता के फलस्वरूप विभिन्न  रूपों में वनस्पति , वन जीवन तथा मानव जीवन पाया जाता है । बढ़ती जनसंख्या , उद्यौगीकरण  तथा विज्ञानं का विकाश की प्रक्रिया ने जलवायु परिवर्तन  देखने को मिलता है। जिसके कारण बाढ़, भूकंप ,   सूखा तथा विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाएँ आती है । जिससे जलवायु परिवर्तन होता रहता है । 

जलवायु क्या

-:Table  of  content:-

  • जलवायु क्या है ?
  • विश्व के  जलवायु का वर्गीकरण के आधार
  • जलवायु के वर्गीकरण हेतु विद्वानों के मत
  • विश्व को  प्रमुख  जलवायु प्रदेश
  • विभिन्न परीक्षाओ में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर
  • निष्कर्ष

जलवायु क्या है ?

आज  हम, जलवायु क्या है ?आप को जानकारी दूगा । किसी स्थान पर दीर्घकालीन वायुमण्डली दशाओ में समयानुसार परिवर्तन होता है ,उसे जलवायु कहते है ।  जैसे – स्थिति , तापमान , वायुदाब ,वर्षा ,पवन तथा आर्द्रता आदि का  समय से बदलाव होता रहता है ।    क्लाइमेट  परिवर्तन धीरे -धीरे  एवं सूक्ष्म रूप से होता है । तथा लम्बी अवधि में देखा जाता है। किन्तु अल्पकालीन परिवर्तन  मौसम कहते है । मौसम का  बदलाव शीघ्र एवं एका-एक होता  है ।

विश्व के  जलवायु का वर्गीकरण  :-

अभी आप ने जाना है कि  जलवायु  क्या है ?, आगे विश्व के जलवायु का वर्गीकरण के आधार के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दूगा । यदि आप वर्गीकरण के बारे में सही जानकारी चाहते है तो इस Article को अवश्य पढ़े । संसार के क्लाइमेट का वर्गीकरण के आधार विभिन्न विद्वानों ने विभिन्न रूप में प्रस्तुत किया है।  जो निम्लिखित है ।

  • स्थित
  • तापमान
  • वर्षा
  • वायुदाब
  • आर्द्रता
  • पवन
  • मौसमी स्वभाव

जलवायु के वर्गीकरण :-

आप ने जस्ट जलवायु क्या है और  विश्व के जलवायु का वर्गीकरण के आधार के विषय में जानकारी प्राप्त किया । जलवायु  के वर्गीकरण  हेतु विभिन्न विद्वानों के मत के बारे में अध्ययन करेंगे । जो निम्नलिखित है ।

(1)  प्रो0 हराबर्टसन  का क्लाइमेट वर्गीकरण  –  हवापानी के वर्गीकरण हेतु विद्वानों के मत में सर्वप्रथम  प्रो0 हराबर्टसन  अपने   मत प्रस्तुत किया  है। कि जलवायु  क्या है और  संसार के जलवायु के वर्गीकरण का  आधार तापमान एवं  वर्षा है ।  जिसके अनुसार जलवायु  निम्न रूप में है । 

  • उष्ण कटिबंधीय
  • समशीतोष्ण कटिबंधीय
  • शीत कटिबंधीय

(2) कोपेन के  जलवायु वर्गीकरण : –      जर्मनी ब्लाडिमोर  कोपेन ने 1918 में क्लाइमेट क्या है ? तथा उसका  वर्गीकरण प्रस्तुत किया है । जो  संख्यात्मक मान परआधारित है । जिसमे तापमान, वर्षा एवं उनके मौसमी स्वभाव को  आधार बनाया है।   वर्तमान में  प्रचलित पद्धतियों में एक है ।  कोपेन के  जलवायु वर्गीकरण  के आधार पर विश्व को 5 वनस्पति मण्डलों में विभाजित किया है । जो निम्लिखित है ।

A-  उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवयु

B- शुष्क जलवायु

C-  उष्णार्द्र समशीतोष्ण जलवायु

D- शीत शीतोष्ण जलवायु

E- ध्रुवीय जलवायु

इसके अतिरिक्त कुछ अन्य में भी विभाजित किया है ।

(3) सी0 डब्ल्यू0 थार्नथ्वेट  के  जलवायु वर्गीकरण :-    हवापानी क्या है?, कोपेन के समान थार्नथ्वेट ने भी वनस्पति को जलवायु के वर्गीकरण का सूचक माना है।  वनस्पति की उत्पत्ति केवल तापमान एवं वर्षा पर ही निर्भर न होकर वाष्पीकरण पर आधारित है । थार्नथ्वेट जलवायु के वर्गीकरण में वाष्पीकरण का विशेष महत्व है ।

1- वर्षा प्रभावित

2- तापीय  क्षमता

3- वर्षा  का मौसमी वितरण

विश्व को  प्रमुख  जलवायु प्रदेश:-

जलवायु क्या है ? तथा  जलवायु  के वर्गीकरण हेतु विभिन्न विद्वानों के मत के बारे में अध्ययन किया गया है।इसके बाद विद्वानों ने विश्व को  प्रमुख  जलवायु प्रदेश  में बटा गया  है । उनमे से प्रो0 हराबर्टसन,ब्लाडिमोर  कोपेन एवं थार्नथ्वेट आदि प्रमुख थे । उपर्युक्त विद्वानों के वर्गीकरण के आधार पर विश्व  को प्रमुख जलवायु प्रदेशो को निम्नलिखित भागो में बटा गया  है ।  

(A) उष्ण  कटिबंधीय जलवायु प्रदेश :- 

  • भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश
  • उष्ण मानसून जलवायु
  • उष्ण मरुस्थलीय जलवायु प्रदेश
  • सवाना तुल्य जलवायु  

(B)उष्ण शीतोष्ण कटिबन्धीय जलवायु  प्रदेश:- 

  • भूमध्य सागरीय
  • ईरान तुल्य जलवायु प्रदेश
  • स्टेप्स तुल्य जलवायु प्रदेश
  • चीन तुल्य प्रदेश

(C) शीत शीतोष्ण कटिबन्धीय जलवायु प्रदेश:-

  • पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु प्रदेश
  • सेन्ट लारेन्स तुल्य जलवायु प्रदेश
  • प्रेयरी तुल्य प्रदेश
  • तिब्बत तुल्य जलवायु प्रदेश

(D) शीत कटिबन्धीय जलवायु प्रदेश:- 

  • टैगा तुल्य  जलवायु प्रदेश
  • टुण्डा प्रदेश
  • हिमाच्छादिय प्रदेश

(A) उष्ण कटिबंधीय जलवायु प्रदेश :-

विश्व के प्रमुख  जलवायु  प्रदेशो में उष्ण कटिबंदशीय जलवायु  प्रदेश को निम्नलिखित भागो में  विभाजित किया गया है । जो निम्न है ।

(1)भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश-    यह भूमध्य रेखा के दोनों ओर उत्तरी  एवं दक्षिणी 0 °. से 10 °. अक्षांशो तक फैला है । इस में भाग उच्च तापमान और उच्च वर्षा पायी जाती है । यहाँ  प्रतिदिन  दोपहर के बाद गरज के साथ वर्ष होती है । इसमें मूसलाधार वर्ष एवं सम्बहनी होती रहती है । जबकि तापमान 27  °C  एवं वर्षा 200 सेमी0 से अधिक होती है । इस क्षेत्र में शीत ऋतू नही होते  है ।

(2) मानसूनी प्रदेश जलवायु –    इसका बिस्तार  10° से 30° अक्षांश के मध्य होता है। जिसमे भारत, म्यांमार, पाकिस्तान, इडोनेशिया ,दक्षिणी चीन, ब्राजील के पूरबी तट, पश्चिमी  द्वीप समूह , पूरबी अफ्रीका ,आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग  आदि है । इस भाग में तीनो  ग्रीष्म ,शीत एवं वर्षा जलवायु पायी  जाती है। 200 सेमी0 से अधिक वर्षा  वाले प्रदेश को सदाबहार वन कहते है तथा 100 से  200 सेमी0 के बीच वर्षा को पतझड़ वृक्ष मिलते है।

(3) उष्ण मरुस्थल जलवायु प्रदेश- इस भाग का विस्तार 15° से 30° अक्षांश के बीच होता है । यहाँ दैनिक एवं वार्षिक तापान्तर अधिक  होता है । इस भाग में विश्व के सभी मरुस्थल पाए जाते है।  जैसे – एशिया के थार, अफ्रीका के सहारा एवं कालाहारी  आदि ।

(4) सवाना तुल्य प्रदेश-  जिन क्षेत्रो में घास बड़े – बड़े के मैदान होते है उसे सवाना  प्रदेश कहते है । इसका नाम अफ्रीका के    सवाना  पर रखा गया है । इसका विस्तार 10° से 30° अक्षांश के मध्य पाया जाता है । यहां  25 से  100 सेमी0 वर्षा   होती है ।

(B)उष्ण शीतोष्ण कटिबन्धीय जलवायु  प्रदेश:-

विश्व के प्रमुख  जलवायु  प्रदेशो में उष्ण शीतोष्ण कटिबंदशीय जलवायु  प्रदेश को निम्नलिखित भागो में  विभाजित किया गया है । जो निम्न है ।

(1) भूमध्य सागरीय- भूमध्य  रेखा के दोनों ओर  30° से 45° अक्षांशो तक पाए जाते है । इसका विस्तार भूमध्य सागर के आसपास होने के कारण इसे भूमध्य सागरीय जलवायु कहते है। इसके अतिरिक्त चिली, कैलिफोनिया के मध्य,  न्यूजीलैंड एवं आस्ट्रेलिया के भाग  है। यहां का तापमान 20 -26    से 0 ग्रे 0 तक होता है और औसतन वर्षा 40 से 80 सेमी0  होती  है ।

(2) ईरान तुल्य जलवायु प्रदेश-  इनका विस्तार  उत्तरी एवं दक्षिणी दोनों गोलार्ध में 20° से 40°  तक  है । यह एशिया में ईरान इराक अफगानिस्तान तारिम बेसिन सिक्यांग तथा गोबी का मरुस्थल उत्तरी अमेरिका अफ्रीका बेल्ड प्रदेश पाये जाते है ।  यहां ग्रीष्म काल में तापमान 27° से  32° सेग्रे 0 तथा शीत काल में अधिक सर्दी पड़ती है ।

(3) स्टेप्स तुल्य जलवायु प्रदेश-    ये जलवायु दोनों गोलार्ध्दो में 30° से 45 °अक्षांशो के बीच स्थित है। इनका सबसे अधिक विस्तार एशिया में है । इसके अतिरिक्त यूरोप, अफ्रीका ,उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका तथा आस्ट्रेलिया  में भी पाये जाते  है । सम शीतोष्ण घास के मैदान को एशिया में स्ट्रेप्स पश्चिमी यू0 एस0 ए0 में प्रेयरी दक्षिणी अमेरिका में पम्पाज  दक्षिणी अफ्रीका में बेल्ड तथा ऑस्ट्रेलिया में डाउन्स  कहते  है ।

(4) चीन तुल्य प्रदेश- यह दोनों के मध्य में गोलार्ध्दो में 30° से 45° में पाये जाते है । चीन में सबसे अधिक होने के कारण चीन तुल्य जलवायु कहते है ।

(C) शीत शीतोष्ण कटिबन्धीय जलवायु प्रदेश:-

(1)पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु प्रदेश-  ये जलवायु दोनों गोलार्ध्दो में 45° से 60 °अक्षांशो के बीच स्थित है। जो  पश्चिन भागो में समुद्र से स्थल की ओर पछुआ पवन प्रवाह  होता है। यहां तापमान  3 से  18 °C   होता है । तथा औसत वर्षा 140 सेमी0 होती है। प0 यूरोप के मैदानी भागो में ओक लिण्डेन बर्च एवं एल्म बन पाये जाते  है। किन्तु कनाडा  में    कोणधारी बन मिलते है। जिसका आर्थिक महत्व अधिक है ।

(2) सेन्ट लारेन्स तुल्य जलवायु प्रदेश-    उत्तरी अमेरिका के सेण्टलारेंस नदी के वेसिन में स्थित है , जिसके कारण सेन्ट लारेन्स तुल्य जलवायु कहते है ।जिनका विस्तार  40° से 60° अक्षांश के बीच है ।  इस जलवायु में ग्रीष्म ऋतू में तापमान  21 ° C तथा शीतकाल में तापमान हिंमांक से नीचे गिर जाता है।यहां वर्षा वर्ष भर होती रहती है। इस जलवायु में जाड़े में चक्रवातीय वर्षा होती है।

(3) प्रेयरी तुल्य प्रदेश-  इनका विस्तार 40°से 50° अक्षांश तक है । उत्तरी अमेरिका में 35° से 55° के मध्य विस्तृत है । अधिकांश बन नदी के किनारे होने के कारण इसे संघर्ष बन कहते है ।

(4) तिब्बत तुल्य जलवायु प्रदेश-   यह शीतोष्ण कटिबन्धीय  के सबसे ऊंचे भाग में है।  एवं इस भाग में एशिया में तिब्बत आरमेनिया  एवं पामीर का पठार है । दक्षिणी अमेरिका में पेरू एवं बोलीबिया के पठार आते है

.(D) शीत कटिबन्धीय जलवायु प्रदेश:-

(1)टैगा तुल्य  जलवायु प्रदेश-    इस प्रदेश में का विस्तार  उत्तरी  गोलार्ध्द  50° से 70° अक्षांशो में स्थित है ।enka विस्तार उत्तरी अमेरिका में मध्य कनाडा , यूरोप में  स्वीडन , द0 फिनलैंड , प 0 रूस व् साइबेरिया  है । विश्व का सबसे ठंडा स्थान बर्खायांक इसी भाग में है । तथा इस प्रदेश में कोणधारी बन पाये जाते  है।  इस भाग में रेण्डियन एवं  बारहसिंघा आदि पाये जाते है ।

(2)टुण्डा प्रदेश-  यह उत्तरी गोलार्ध्द में 60° से 70° अक्षांश तक फैला है । इसका विस्तार यूरेशिया और उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है । यूरेशिया में इन्हे टुण्डा तथा अमेरिका  उजाड़ खण्ड  कहते है। यहा के निवासियो बर्फ से घिरे होने के कारण इग्लू कहते है ।

(3) हिमाच्छादिय प्रदेश – उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव के समीप पाये जाते  है। यहा तापमान  – 40 सेग्रे से नीचे रहता  है । 

विभिन्न परीक्षाओ में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर :-

प्रश्न 1- विश्व का सबसे ठण्डा स्थान कौन है ?

उत्तर –  बर्खोयांस्क

प्रश्न  2- विश्व  में कोणधारी बन कहा पाया जाता है ? 

उत्तर –  टैगा प्रदेश  में 

प्रश्न 3- इग्लू कहाँ के निवासी है ?

उत्तर – टुण्ड्रा प्रदेश

प्रश्न 4 – संसार का सबसे अधिक तापमान कितना और कहाँ पाया जाता है ?

उत्तर – 58 .4 सेग्रे 0 ,  सहारा  के अल अजीज( लीबिया में)

प्रश्न 5-   बुशमैन किस प्रदेश की  जनजाति  है?

उत्तर – भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश

प्रश्न 6- टाइफून एवं हरिकेन  चक्रवात कहाँ आते है ?

उत्तर – चीन एवं अमेरिका के तटो पर

प्रश्न 7- किस  प्रदेश में सदाबहार बन पाये जाते  है ?

उत्तर – टैगा जलवायु प्रदेश

प्रश्न 8- किस जलवायु प्रदेश में शीत ऋतू नहीं होता है  ?

उत्तर – भूमध्य रेखीय

प्रश्न 9- बेल्ड घास के मैदान कहाँ पाये  जाते  है ?

उत्तर – दक्षिणी अफ्रीका

प्रश्न 10 – जलवायु के वर्गीकरण सर्वप्रथम किसने किया है ?

उत्तर –  प्रो0 हराबर्टसन

प्रश्न 11- खिरगीज किस जलवायु प्रदेश में पाये जाते  है  ?

उत्तर – स्टेपी  प्रदेश

प्रश्न 12- उष्ण कटिबन्धीय पतझड़ वाले वन किस प्रदेश में पाये जाते  है ?

उत्तर – मानसून प्रदेश

प्रश्न 13- समशीतोष्ण घास के मैदान के नाम लिखिए ।

उत्तर –  1- एशिया – स्टेप्स

2- उत्तरी अमेरिका – प्रेयरी

3- द0 अमेरिका – पम्पास

4- द 0 अफ्रीका – बेल्ड

5- आस्ट्रेलिया – डाउन्स

प्रश्न 14- टुण्डा प्रदेश   को अमेरिका में किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर – उजड़ा खण्ड

प्रश्न 15 -कोपेन का जलवायु वर्गीकरण किस  आधार पर किया है ?

उत्तर – तापमान, वर्षा एवं उनके मौसमी स्वभाव

निष्कर्ष:- आज इस Article में जलवायु क्या है ? विश्व के जलवायु  का वर्गीकरण के विषय में विस्तृत जानकारी बताया हू।तथा विभिन्न  परीक्षाओ में पूछे गये प्रश्नो का भी समावेश किया गया है । जो ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण है । यदि आपको Article  अच्छा लगा तो अपने दोस्तों तथा मित्रो को Share करे  और   Like करे ।

धन्यवाद  

https://en.wikipedia.org/wiki/Climate

About clouds

 


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *