नमस्कार  दोस्तों आप सभी का  Absuccessstudy  में स्वागत है ।आज  इस पोस्ट के माध्यम से महासागरीय गर्त क्या है ?के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी ।  , जिस प्रकार पृथ्वी पर अनेक भू आकृतियाँ विद्यमान है ,उसी तरह सागरों के तली में गहरे गडढे ,टैंच या गर्त  पाये  जाते है । जिनकी गहराई 3000 से 5000 फैदम तक होती है । विश्व में 57 गर्तों की खोज  हो  चुकी  है । सबसे  गहरा गर्त  प्रशांत महासागर में  है ।  इस टॉपिक  से  विभिन्न  परीक्षाओ  में प्रश्न पूछे  जाते है । जो  पाठको एवं परीक्षार्थियों के  लिए अत्यन्त उपयोगी  सिध्य  होगा ।

– :विश्व सूचि :- 

1- महासागरीय गर्त क्या है ?

2- प्रशांत  महासागरीय गर्त

3- आंध  महासागरीय गर्त 

4- हिन्द महासागरीय गर्त 

5-   निष्कर्ष

महासागरीय गर्त क्या

1- महासागरीय गर्त क्या है ?

आज जस्ट महासागरीय गर्त क्या है, के विश्व में बतायेंगे  । जब दो प्लेट एक – दूसरे के समीप  आती है , तब भारी प्लेट नीचे की ओर  खिसकती है । जिसके परिणामस्वरूप सागरों के तली मेंअनेक खाइयां या गर्त का निर्माण होता है , जिन्हे  महासागरीय गर्त कहते है। यह महासागर का सबसे गहरा भाग होता है । प्रायः इनका ढाल खड़ा  होता है तथा तली बहुत संकीर्ण होता है । जिन महासगरों के तटीय भाग में भूकंप एवं ज्वालामुखी आते है । वहां  पर गर्त अधिक संख्या में पाये जाते है । महासागर में गर्त की गहराई फैदम में नापी जाती है । आगे विश्व के प्रमुख  महासागरों में पाये जाने वाले गर्त का अध्ययन करेंगे  । 

1- प्रशांत महासागर के गर्त

2- अटलांटिक महासागर के गर्त 

3- हिन्द महासागर के गर्त 

4- उत्तर ध्रुव महासागर  के गर्त 

5- दक्षिणी ध्रुव महासागर  के गर्त      

2- प्रशांत  महासागरीय गर्त:-

प्रशांत महासागरीय गर्त के बारे में जानकारी दी जायेगी । प्रशांत महासगर में विश्व के  सवसे  अधिक गर्त  पाये जाते है। जिनकी संख्या लगभग 32 है । मेरियान गर्त संसार का सबसे गहरा गर्त है , जिसकी गहराई 11033 मीटर है । तथा फिलीपीन गर्त 10947 मीटर गहरा है । प्रशांत महासागर की औसत गहराई 3885 मीटरhea इसका उत्तरी भाग अधिक गहरा है , जबकि दक्षिणी भाग कम गहरा है ।  प्रशांत महासगर में पाये जाने वाले निम्नलिखित गर्त है ।

क्र0स0   – गर्त का नाम         – महासागर     —    गहराई (मीटर  )   

1-            – मेरियान गर्त         –  उत्तरी प्रशांत महासागर –  11033

2-           –  फिलीपीन गर्त       – प्रशांत महासागर           –  10947

3-             – टोंगा गर्त             – दक्षिण  प्रशांत महासागर-  10800

4-              – जापान गर्त           – उत्तरी प्रशांत महासागर – 10554

5-             –   क्यूराइल गर्त        – उत्तरी प्रशांत महासागर-  10542

6-              –  मिनदांव गर्त        – उत्तरी प्रशांत महासागर –  10497

7-             –  कमिडेक  गर्त      – दक्षिण  प्रशांत महासागर   -10047

8-               – पेरू चिली गर्त    – उत्तरी प्रशांत महासागर    – 8050

9-               – आल्याशिन  गर्त    -उत्तरी प्रशांत महासागर

3- आंध महासगर के गर्त:-

अभी ऊपर प्रशांत महासागरीय गर्त  के बारे में जाना गया है , आगे आंध महासगरीय खाई के बारे में चर्चा करेंगे । यह महासागर विश्व का दूसरा बड़ा एवं गहरा है, जिसका  आकर  S वर्ण की भाती है। जिसमें 19 खइया पायी जाती है । जिसकी औसत गहराई 4229 मीटर है । आंध महासगर या अटलांटिक महासागर में सबसे गहरी खाई प्यूटरिको गर्त है, जिसकी गहराई 9220 मीटर  है ।      

क्र0स0   – गर्त का नाम       – महासागर     —    गहराई (मीटर  )   

1-            – प्यूर्टोरिको गर्त        –  अटलांटिक महासागर – 9220

2-           –    रबस  गर्त           –  अटलांटिक महासागर – 8325

3-           –  रोस  गर्त               – अटलांटिक महासागर– 7856

4-            – केमन  गर्त            – अटलांटिक महासागर – 7500

5-             – मध्य अमेरिकी गर्त  –अटलांटिक महासागर–  6662

6-              -अलूशियन गर्त      –अटलांटिक महासागर–  7822

7-              – साऊथ सेंडविच गर्त – अटलांटिक महासागर

8-             – वल्दीबिया गर्त          –  अटलांटिक महासागर

4- हिन्द महासागरीय गर्त :-

भारत के समीप हिन्द महासागर में अवस्थित खाई के विषय में जानकारी बताई जायेगी । हिन्द महासागर  चारों ओर से महाद्वीपों से घिरा महासागर है ।  हिन्द महासागर में सुण्डा गर्त जावा द्वीप में  अवस्थित  है  ,  । जिसकी गहराई  7725 मीटर है ।  वह सुमात्रा द्वीप के दक्षिण तट पर स्थित है ।  हिन्द महासागर का सबसे गहरा गर्त डायमेंटिना गर्त है जिसकी गहराई 8047 मीटर है

5-   निष्कर्ष:-

आज के आर्टिकल में आपने जाना कि महासागरीय गर्त क्या है और विश्व के सबसे गहरे महासगरीय गर्त के बारे विस्तार से जानकारी दी गयी है । साथ ही प्रशांत , आंध एवं हिन्द महासागर में स्थित खाई के बारे में  समझाया गया है । जो प्रतियोगी परीक्षार्थिओं के लिए बहुत उपयोगी होगा । यदि महासागरीय गर्त  सम्बंधित कोई doubt  है , तो comment  box  में अवश्य लिखे ।article  को सोशल मीडिया  और अपने दोस्तों में शेयर अवश्य करे ।

Permalink: https://absuccessstudy.com/महासागरीय-गर्त-क्या-है/ ‎

oceanic trough


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *